बागपत/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी। रमजान माह के अलविदा जुमे को अकीकतमंदों ने नमाज अदा कर देश में तरक्की, भाईचारा कायम करने की दुआ की। इस दौरान सुरक्षा के लिए मस्जिदों के पास पुलिस तैनात रही।
बागपत की छत्ता मस्जिद, बड़ी मस्जिद और जामा मस्जिद, मोमीन मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद व फूस वाली मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। अकीदतमंदों ने देश में अमन और चैन व तरक्की के लिए दुआ की। शहर काजी हबीबुर्ररहमान ने लोगों से देश में शांति और सामूहिक सौहार्द बनाए रखने की दुआ करने की अपील की। वहीं बड़ौत में फूंस वाली मस्जिद में तकरीर में मुफ्ती खालिद ने फरमाया कि रमजान का महीना अल्लाह की इबादत करने का महीना है।
खेकड़ा कस्बे की जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के सदस्य नयूम कुरैशी ने बताया कि समाज के लोग ईद की तैयारी में जुटे हैं। बताया कि हर जुमा खास होता है लेकिन अलविदा जुमा खासमखास होता है।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना हाजी जहीर अहमद ने तकरीर करते हुए कहा कि आखरी असरा में आग से खलासी होती है।