फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संपत्ति नामांतरण व्यवस्था बंद, व्यापारियों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वेबसाइट पर तीन माह से बंद है व्यवस्था, व्यापारी और आम जनता परेशान
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम की वेबसाइट पर संपत्ति नामांतरण (म्यूटेशन) की ऑनलाइन व्यवस्था बंद होने से व्यापारियों और आम जनता में आक्रोश है। इस संबंध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर ऑनलाइन म्यूटेशन पोर्टल जल्द शुरू कराने की मांग की है। मंडल ने व्यवस्था ठप होने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित फर्म के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट पर म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था बंद कर दी गई है। इससे नामांतरण कराने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बताया कि 19 अगस्त 2026 को पत्र भेजकर समस्या से अवगत भी कराया। जिसके बाद आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई। तीन सितंबर को पत्र संख्या 129 के जरिए आश्वासन दिया गया कि जल्द ही म्यूटेशन ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बावजूद व्यवस्था शुरू नहीं होने पर 31 अक्टूबर को दोबारा आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई। इसके जवाब में तीन नवंबर को अवगत कराया गया कि संबंधित फर्म से आवश्यक कार्य कराने के लिए निर्देश किया गया है। परीक्षण के बाद नामांतरण की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है और नामांतरण कराने वालों का उत्पीड़न व भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उदयभान का कहना कि ऑनलाइन व्यवस्था भी जल्द चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें