लावड़। चिंदौड़ी गांव निवासी महिला शर्मिष्ठा का 16 वर्षीय बेटा 18 दिन से लापता है। महिला ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए किशोर की तलाश कराने की गुहार लगाई है। महिला ने इंचौली थाने पर दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि उसका बेटा दीपांकर आठ नवंबर की सुबह साढ़े 11 बजे घर से कहीं चला गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों और रिश्तेदारों में तलाश करने के बावजूद किशोर का सुराग नहीं मिला। महिला ने आशंका जताई कि बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ली जा रही है। जल्द किशोर को बरामद किया जाएगा।