फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
नईम का फाइल फोटो
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की तस्वीर
विज्ञापन

- परिवार वालों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर/राजा का ताजपुर (बिजनौर)। सोमवार की देर शाम लापता हुए प्रॉपर्टी डीलर का शव सड़क किनारे रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। परिवार वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस हादसा या हत्या की गुत्थी में उलझी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी।

मंगलवार की सुबह की सैर के लिए निकले लोगों को नूरपुर स्योहारा मार्ग पर खलिया पुल के पास सड़क किनारे शव पड़ा दिखाई दिया। जिसकी शिनाख्त ताजपुर के मोहल्ला रहमानिया निवासी नईम अहमद (45) के रूप में हुई। मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि नईम अहमद सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। देर रात तक घर न पहुंचे पर उसकी देखभाल शुरु की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब मंगलवार की सुबह शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि नईम कुछ समय से प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था। इसी रंजिश को लेकर उसकी हत्या हुई है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने जुटाए। पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ देश दीपक ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। क्योंकि सड़क पर भारी वाहनों का भी आवागमन रहता है। शव सड़क से केवल तीन फीट दूर ही मिला है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रहीं हैं।

नईम का फाइल फोटो

नईम का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें