सरधना। नगर में भाकियू अराजनैतिक संगठन ने समस्याओं पर चर्चा कर मनोनयन किया। संगठन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की तरफ से कस्बे में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मेरठ कालू प्रधान व संचालन जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया ने किया।
इस दौरान राजेंद्र को नगर सचिव, तुषार त्यागी को तहसील उपाध्यक्ष, रोहित त्यागी को गांव नगला ऑर्डर का अध्यक्ष तथा दिनेश त्यागी को गांव जुल्लेड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही महिलाओं को भी संगठन से जोड़कर सक्रिय भूमिका देने का प्रयास किया गया। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर जोनी त्यागी, श्रीपाल, जगमाल पाल, राकेश राठी, बबलू जिटौली, कुश चौधरी, नीरज राठी, जितेंद्र त्यागी, निर्देश त्यागी, अभिलाष हुड्डा, जुलकर नैन, पवन कौल, अजय प्रधान, विकुल चौधरी, दिनेश चौधरी, विशु मलिक, अमजद, शहजाद, जयविंद्र, बबली चौधरी शामिल रहे।