फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में गुणवत्ता से किया जाए समस्या का समाधान : रवीश गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को संभव कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई हुई। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से समाधान किया जाए। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई में मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद से आए विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं रखी। जनसुनवाई के दौरान बिल संबंधी, मीटर संबंधी, विद्युत आपूर्ति संबंधी आदि 24 शिकायतें आईं। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
अन्य शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुराने लंबित प्रकरणों को भी तत्काल हल कराने को कहा गया। पांच अगस्त से अब तक आई 794 शिकायतों में से 719 का समाधान किया जा चुका है। इस अवसर पर निदेशक कार्यालय प्रशासन आशु कालिया, मुख्य अभियंता देवेंद्र चंद्र वर्मा, मुख्य अभियंता सगीर अहमद, गुलाब सिंह, मुनीश चोपड़ा, गुरजीत सिंह, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें