मेरठ। मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में बुधवार को जीएसटी में परिवर्तन से हो रही समस्याओं के निवारण के लिए बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि यूपी जीएसटी के तकनीकी सदस्य विवेक कुमार, विशिष्ट अतिथि हरिराम चौरसिया, सुशील कुमार सिंह, मनीषा शुक्ला, डाॅ. मुकेश, अनीता आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
आईआईए अध्यक्ष अंकित सिंघल ने कहा कि जीएसटी को वन नेशन वन टैक्स गुड एंड सिंपल टैक्स की भावना के साथ एक प्रणाली के रूप में लागू किया गया था। आईआईए सचिव गौरव जैन ने संचालन किया। विवेक कुमार, आईआईए चेयरमैन अंकित सिंघल, सचिव गौरव जैन, मनु रस्तोगी, अजय गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, संजीव गर्ग, विभोर अग्रवाल, मयंक गुप्ता, ईशु बंसल, ईशान गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद