फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रियांशु तड़पता रहा, दोस्त मदद की गुहार लगाता रहा

विज्ञापन
मोदीपुरम- प्रियांशु की हत्या की जानकारी मिलने पर परिवार को सांत्वना देने पहुंची कॉलोनी की महिला
विज्ञापन
कई वाहन चालकों ने नहीं रोके वाहन, मददगार बनी महिला ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चाकू के कई वार से प्रियांशु लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पता रहा। दोस्त पृथ्वीराज परीक्षित महापात्रा आने-जाने वाले वाहन चालकों से मदद की भीख मांगता रहा। कई वाहन चालक उन्हें अनदेखा कर निकल गए, किसी ने मदद नहीं की। बाद में मीनाक्षीबेन नाम की एक महिला ने अपनी कार रोकी। वह प्रियांशु को पास के सरस्वती अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से गंभीर हालत के चलते प्रियांशु को जायडस अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यदि समय पर मौके से गुजर रहे वाहन चालक अस्पताल पहुंचाने में मदद करते तो प्रियांशु की जान बच सकती थी।
-
गुजरात पुलिस ने जारी किया आरोपी का स्केच
प्रियांशु की हत्या बोपल पुलिस स्टेशन के जिस क्षेत्र में हुई है वह सुनसान इलाका है। रात में वहां काफी कम चहल-पहल होती है। वहां कई बिल्डिंगों का निर्माण चल रहा है। इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरे भी काफी कम थे। जिसके चलते आरोपी किसी सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाया। गुजरात पुलिस ने प्रियांशु के दोस्त और घटना के वक्त मौके पर मौजूद पृथ्वीराज परीक्षित महापात्रा के बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी का स्केच तैयार कराया। सोमवार सुबह दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान ने जताया शोक
प्रियांशु की मौत पर उसके कॉलेज प्रबंधन की ओर से शोक जताया गया है। प्रबंधन ने बयान जारी करते हुए कहा कि परिसर के बाहर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से संस्थान काफी दुखी है।

मोदीपुरम- प्रियांशु की हत्या की जानकारी मिलने पर परिवार को सांत्वना देने पहुंची कॉलोनी की महिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें