फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल नहीं होगी सरधना में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल नहीं होगी सरधना में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत
विज्ञापन

- 15 फरवरी को सरधना विधानसभा के कैली गांव में होनी थी महापंचायत
- दो दिन पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किया था महापंचायत स्थल का दौरा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पिछले दो दिनों से चल रही कांग्रेस की किसान महापंचायत की तैयारियों पर विराम लग गया है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की 15 फरवरी को सरधना विधानसभा के कैली गांव में होने वाली किसान महापंचायत को टाल दिया गया है। अब इसकी अगली तारीख तय की जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि महापंचायत के लिए जल्द अगली तारीख का प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर में हुई प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। मेरठ में भी कार्यकर्ताओं ने जिले के 12 ब्लॉकों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी थी। उनसे किसानों को महापंचायत में लाने के लिए संपर्क साधने के लिए कहा गया था। प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि एक दिन में बिजनौर और मेरठ को कवर नहीं किया जा सकता है। इसी कारण मेरठ में प्रियंका गांधी की महापंचायत को टाल दिया गया है। हालांकि, इसे आधिकारिक अभी नहीं किया गया है। कांग्रेस मुख्यालय से मौखिक तौर पर हमें सूचना दी गई है। वहीं, कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को भी महापंचायत की तैयारियों के लिए विशेष तौर पर लगाया गया था। इन्हें मंच की व्यवस्था और दस बसें और ट्रैक्टर-ट्रॉली लाने का जिम्मा दिया गया था। हालांकि, प्रियंका गांधी की रैली के टलने के बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी है। लेकिन अब इसके लिए नई तारीख का कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें