प्रियंका गांधी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। करीब डेढ़ किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों ओर जनता खड़ी रही। प्रियंका ने सभी का अभिवादन किया व लोगों से हाथ भी मिलाया।
पुलिस फोर्स की मदद से प्रियंका का रोड शो शांति से संपन्न हुआ। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उनके काफिले में उनके साथ चलती नजर आई। रोड शो में उमड़ी भीड़ ने 'चौकीदार चोर है' के नारे भी लगाए। यहां रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी सीधा सहारनपुर के लिए रवाना हो गईं।
रोड शो से पहले प्रियंका सरसावा में अंबाला रोड पर स्थित चौधरी ढाबा पर कुछ देर के लिए मीडिया से रुबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हमारी नीति और नीयत साफ है, जबकि भाजपा की नीति में खोट है। उन्होंने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई भी खराब नीयत से की जा रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
जैन मंदिर के बाहर नारेबाजी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में चिलकाना रोड पर प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में नहीं जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के कहने पर जैन समाज के लोग सुबह से व्यवस्था बनाकर प्रियंका गांधी का इंतजार कर रहे थे।
दिगम्बर जैन मंदिर रोड शो के मार्ग पर ही पड़ता है। वहीं दिगम्बर जैन मंदिर, गेट के सामने से प्रियंका गांधी का काफिला निकला लेकिन वह मंदिर में नहीं गई। इससे जैन समाज के लोगों में निराशा दिखाई दी। जैन समाज के लोगों का कहना है कि यह उनके धर्म का अपमान है।
इस दौरान मंदिर के बाहर इकट्ठा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पीएम मोदी को लेकर नारेबाजी की। यहां भाजपा समर्थकां ने 'हमारा मोदी शेर है' और 'चौकीदार शेर है' के नारे लगाए।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/