प्रियम के परिवार में खुशी का मौहाल
आठ साल पहले मां का साया सिर से उठने के बाद पिता नरेश गर्ग ने ही प्रियम को मां का भी प्यार दिया। प्रियम में क्रिकेट के प्रति ललक देखकर उन्होंने भामाशाह पार्क में उसका एडमिशन कराया। यूपी रणजी टीम में शानदार प्रदर्शन और अब इंग्लैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पिता ने कहा कि प्रियम जिस स्तर पर क्रिकेट में खुद को साबित कर रहा है, हर पिता का यह सपना होता है। प्रियम की बहन ज्योति गर्ग, रेशु गर्ग, भाई शिवम गर्ग ने ट्रॉफी जीतने पर खुशी व्यक्त की। परीक्षितगढ़ में स्थानीय लोगों ने प्रियम का भव्य स्वागत करने का ऐलान किया।
लड़कों ने अच्छा खेल दिखाया
मेरठ के इन चारों खिलाड़ियों में भविष्य का क्रिकेट दिख रहा है। मेरठ के खिलाड़ी की कप्तानी में त्रिकोणीय श्रृंखला पर कब्जा बड़ी उपलब्धि है। प्रियम ने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। समीर, पूर्णांक और कार्तिक का भी प्रदर्शन अच्छा रहा। - संजय रस्तोगी, क्रिकेट कोच भामाशाह पार्क
यूपी के खिलाड़ियों में है दम
यूपी में क्रिकेटरों में प्रतिभा कूट कूटकर भरी है। इंग्लैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला पर कब्जा करने में यूपी के पांचों खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया। एक तरह से कहा जाए तो यूपी के खिलाड़ियों के हाथों में ही टीम की बागडोर थी। चयनकर्ताओं को निराशा नहीं हुई होगी। आगे भी प्रदेश के खिलाड़ियों को तराशने और तलाशने का काम जारी रहेगा।
- डॉ. युद्धवीर सिंह, यूपीसीए सचिव
प्रियम की कप्तानी में मैचों का विवरण
पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया।
दूसरे मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 35 रनों से हराया।
तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया।
चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ।
पांचवें मैच में डकवर्थ लुईस से बांग्लादेश 2 विकेट से जीता।
छठे मैच में इंग्लैंड को कांटे के मुकाबले में 1 विकेट से हराया।
सातवें मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा।
आठवां मैच डकवर्थ लुईस से इंग्लैंड 8 विकेट से जीता।
नौवां फाइनल मुकाबला बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/