फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़छाड़, मनचले को दबोचा और जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा

Tue, 13 Aug 2019 01:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मेरठ जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी से सोमवार को एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर खिलाड़ी ने मनचले को दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परिवार के साथ रहती है। खिलाड़ी इंटर की छात्रा है। वह कई पदक लाकर देश का नाम रोशन कर चुकी है। आरोप है कि सिवालखास निवासी नदीम पुत्र खलील काफी समय से खिलाड़ी को कॉल कर अश्लील बातें करता था। दोस्ती न करने पर धमकी देता था। सोमवार को आरोपी नदीम, खिलाड़ी के घर के पास पहुंच गया और बाहर खड़ी खिलाड़ी से छेड़खानी कर दी। इस पर खिलाड़ी ने आरोपी को दबोच लिया और शोर मचा दिया। यह देख आसपास के लोग और परिजन जमा हो गए। लोगों ने आरोपी से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

जमकर धुनाई की
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने परिजनों को पहले ही बता चुकी थी कि उसके मोबाइल पर एक युवक बार-बार कॉल करता है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ परिजन थाने में शिकायत कर चुके हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों से छेड़छाड़ कर चुका है। आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

रिपोर्ट दर्ज की
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। आरोपी नदीम के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें