फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी, अफसरों में मचा हड़कंप

Wed, 07 Mar 2018 08:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बंदी चकमा देकर भागा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी पर आए बंदियों में एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इससे आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानिए फिर क्या हुआ...

विज्ञापन


बिजनौर में पेशी पर आए एक बंदी ने पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिस ने दौड़कर उसे मुंसफी कोर्ट के गेट पर ही दबोच लिया। इस घटना से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।

नगीना के मोहल्ला नालबदान निवासी वकील अहमद एक युवक पर उस्तरे से जान लेवा हमला करने के मामले में पिछले तीन माह से जिला कारागार में बंद हैं। बुधवार को जिला कारागार से दरोगा यशवीर सिंह, पुलिस कर्मी अरविंद कुमार व खालिद अहमद अन्य बंदियों के साथ वकील अहमद को नगीना मुंसफी पेशी पर लाए थे। 
विज्ञापन


पढ़ें : कोर्ट में पेशी पर आए अतुल प्रधान ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

फाइल फोटो
पेशी के बाद पुलिस कर्मी अरविंद व खालिद बंदियों को वाहन में बैठा रहे थे। इस दौरान वकील अहमद उन्हें चकमा देकर भाग निकला। यह देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने बंदी का पीछा किया व मुंसफी कोर्ट के गेट पर ही वकील अहमद को दबोच लिया।

इस घटना से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। दरोगा यशवीर ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। पुलिस कडी सुरक्षा में वकील अहमद को लेकर जिला कारागार पहुंची। पुलिस मान रही है कि वकील अहमद ने पहले से ही पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्लान बना लिया था। इसके लिए उसने पेशी का वक्त चुना था। पुलिस की वकील पर कड़ी नजर थी। बंदी वकील को पकड़ने के बाद पुलिस ने भारी राहत ली है। सीओ नगीना महेश चंद के मुताबिक उन्हें इस घटना की जानकारी नही है। वह इसका पता करा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें