फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधानाचार्य राजेश त्यागी को मिला राज्य ललित कला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी को लखनऊ में राज्य ललित कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लाल बारादरी भवन में आयोजित समारोह में मिला। उन्हें कला सृजन और कला शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवाजा गया।
विज्ञापन

राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि इस समारोह में कला क्षेत्र के शिक्षकों और आचार्यों को सम्मानित किया गया। यह विशेष पुरस्कार पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2023 में भी उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी शिक्षा सेवा नरसैना इंटर कॉलेज बुलंदशहर से शुरू की थी। वर्ष 2004 में उन्होंने चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला। प्रधानाचार्य त्यागी ने विद्यालय में अनुशासन और स्वच्छता को विशेष प्राथमिकता दी। उन्होंने उत्कृष्ट बोर्ड परिणाम और कला शिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया। विद्यालय प्रबंधक अमित त्यागी ने प्रधानाचार्य त्यागी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें