उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सेंट जोन्स स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन का शुक्रवार सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया। वे पिछले एक माह से दिल्ली मैक्स में भर्ती थी। उनका कोरोना का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में ही इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अपने पीछे एक बेटी और पति को छोड़ गई हैं। वह लंबे समय से सेंट जोन्स स्कूल में प्रिंसिपल का पद सम्भाल रही थीं। चंद्रलेखा शहर के कई सामाजिक संघठनों में सक्रिय थीं। उनका अंतिम संस्कार लेखानगर कब्रिस्तान में होगा।