फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: आंकड़ेबाजी से मुख्यमंत्री नाराज, गलत आंकड़े डाले तो प्राचार्य और अधीक्षक होंगे जिम्मेदार

Tue, 23 Jun 2020 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  •  अमर उजाला लगातार उठा रहा है आंकड़ों की बाजीगरी का मामला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना से हो रही मौत में आंकड़ेबाजी से मुख्यमंत्री नाराज हैं। अब अगर पोर्टल पर गलत आंकड़े डाले गए तो प्राचार्य और अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। अमर उजाला लगातार कोरोना से मौत में आंकड़ों की बाजीगरी का मामला उठा रहा है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव की ओर से निर्देश जारी हुए हैं कि सही आंकड़े ही पोर्टल पर डाले जाएं। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किए जाने वाले कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के मृत्यु संबंधित आंकड़े और वास्तविक रूप से घटित मृत्यु आंकड़ों में विरोधाभास होता है।

मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मृत्यु से संबंधित वास्तविक आंकड़े ही पोर्टल पर फीड किए जाएं। अगले 24 घंटों में इसे दुरुस्त कराकर जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। जहां मृत्यु होती है वहां के चिकित्सा संस्थान के प्राचार्य, प्राइवेट एवं जिला अस्पताल के अधीक्षक को जिम्मेदार बनाया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के स्तर से ही मरीज के गृह जनपद की सही जानकारी फीड किए जाने के भी निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि अब शाम छह बजे से लेकर अगले दिन शाम छह बजे तक के आंकड़े ही पोर्टल पर फीड किए जा रहे हैं।

मरीजों को इंतजार न कराएं, तुरंत करें इलाज
मुख्यमंत्री ने हिदायत दी है कि नॉन कोविड मरीजों को इंतजार न कराएं। उन्हें तुरंत इलाज दिया जाए। इस संबंध में माह निदेशक चिकित्सा शिक्षा केके गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है।

निर्देश दिए कि वेंटिंग कम करने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए जाएं। रिपोर्ट में लगने वाले समय के कारण मरीज को इलाज से वंचित न किया जाए। कोविड केयर सेंटर के अंदर की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें