फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather forecast: उमस से मिलेगी राहत, आज बारिश की संभावना

Tue, 23 Jun 2020 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
weather meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लगातार बढ़ती उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं, 25 या 26 जून से मानसून दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली। लेकिन दोपहर के समय में बादल छाए रहे। उमस से लोग परेशान रहे। इससे पहले शनिवार व रविवार को हुई प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन सोमवार को तापमान बढ़ गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार उमस भरी गर्मी से जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। 23 जून की रात व 24 जून की सुबह बारिश के आसार हैं। इसके अलावा 25-26 जून को अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


जिससे बढ़ते तापमान व उमस से राहत मिलेगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 83 व न्यूनतम 58 प्रतिशत रही। हवा की गति दो किमी प्रतिघंटा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें