फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Meerut Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 22 को जनसभा को करेंगे संबोधित, रैपिड रेल में बच्चों संग करेंगे सफर

Tue, 17 Feb 2026 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

PM Modi Meerut Visit Schedule and updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे पर रहेंगे। वे रैपिड रेल और मेट्रो परियोजना का शुभारंभ करेंगे, बच्चों के साथ सफर करेंगे और मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे में दो घंटे रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11:50 बजे मेरठ पहुंचेंगे। रैपिड रेल और मेट्रो परियोजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री रैपिड रेल में बच्चों के साथ सफर भी करेंगे और फिर मोहिउद्दीनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा लगभग एक घंटे की रहने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने जनसभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंच, सुरक्षा घेरा, पार्किंग, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, मां पर चाकू से हमला, 4 साल की बेटी को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बहुस्तरीय व्यवस्था की जा रही है। खुफिया एजेंसियां पहले से ही सक्रिय हैं और विशेष सुरक्षा दल (कमांडो) कार्यक्रम से लगभग तीन दिन पहले मेरठ पहुंचकर मोर्चा संभाल लेंगे। पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, रूट डायवर्जन की भी विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।

भाजपा पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर भीड़ जुटाने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कीं। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया है कि सुरक्षा मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। दूसरे जनपदों से भी पुलिस फोर्स बुलाया जा रहा है।
 

अलर्ट: घर-घर जाकर निवासियों का सत्यापन कर रही पुलिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोहिउद्दीनपुर में होने वाली जनसभा की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने न केवल सार्वजनिक स्थल, होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग शुरू की है। वहीं, कार्यक्रम स्थल और मेट्रो लाइन के आसपास लगभग पांच किमी के दायरे में आने वाली कॉलोनियों व सोसाइटियों में भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी रूट प्लान तैयार किया जा रहा है।  

एडीजी भानू भास्कर ने सोमवार शाम जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद में सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस ने निगरानी शुरू कर दी है। मोहद्दीनपुर में न्यूटाउनशिप की भूमि पर होने वाली जनसभा स्थल का लगातार अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। जल्द एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) भी शहर में यहां डेरा डालेगी। फिलहाल पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। वहीं, दूसरे जिले से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हाईराइज सोसाइटी के पदाधिकारियों के दिए निर्देश
पुलिस ने मेट्रो लाइन के आसपास व कार्यक्रम स्थल के करीब स्थित हाईराइज सोसाइटी के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हाईराइज सोसाइटियों में ऊंचाई वाले फ्लैटों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा कहा गया है कि  सोसाइटियों में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें