फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main: मेरठ के उत्कर्ष खोखर ने जेईई मेन में किया यूपी टॉप, देश में हासिल की 13वीं रैंक

Tue, 17 Feb 2026 10:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के उत्कर्ष खोखर ने जेईई मेन में 99.999 परसेंटाइल हासिल कर यूपी टॉप किया और देश में 13वीं रैंक प्राप्त की। 12वीं की पढ़ाई के साथ हासिल की बड़ी सफलता।

विज्ञापन
उत्कर्ष खोखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद पर हो विश्वास तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता। बस कड़ी मेहनत और जज्बा कम न हो। सकौती चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र खोखर के बेटे उत्कर्ष ने भी ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ उत्कर्ष ने जनवरी महीने की जेईई मेन की परीक्षा में यूपी टॉप कर अपनी कामयाबी का परचम लहराया।

विज्ञापन


उन्होंने 99.999 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए है। देश में उनका 13वां नंबर है। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। बागपत जिले के लूंब गांव निवासी दीपेंद्र खोखर वर्तमान में सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी गीता बड़ौत स्थित जनता वैदिक कॉलेज में शिक्षिका हैं। 

बेटी ईशा दिल्ली स्थित एक इंस्टीट्यूट से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। बेटा उत्कर्ष इस बार इंटर की परीक्षा देंगे। दीपेंद्र खोखर ने बताया कि बचपन से ही बेटे को पढ़ाई का  शौक है। बेटे ने इस बार जनवरी माह में होने वाली जेईई मेन परीक्षा के लिए फार्म भर दिया।
विज्ञापन


साथ ही ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी की। बताया कि सोमवार को जब परीक्षा परिणाम आया तो परिवार खुशी से झूम उठा। बेटे ने यूपी टॉप कर परिवार का नाम रोशन किया। उसकी इस सफलता पर कॉलेज के शिक्षकों, परिजनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों ने बधाई दी। 

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exams: 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, मेरठ में विभिन्न केंद्रों पर गणित की परीक्षा दे रहे छात्र

दो महत्वपूर्ण परीक्षा की एक साथ तैयारी
उत्कर्ष शुरू से ही पढ़ाई में होनहार है। पिता के अनुसार इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ जेईई मेन की तैयारी उसके लिए चुनौती थी लेकिन बेटे ने दोनों की तैयारी के लिए समय सारिणी बनाई और उसी के अनुसार पढ़ाई शुरू की। पहली परीक्षा में उसने शानदार सफलता हासिल की, अब इंटर की परीक्षा की बारी है। बताया कि उत्कर्ष ने हाईस्कूल में भी जिला टॉप किया था। वह एल्पाइन पब्लिक स्कूल का छात्र है। 
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर बनना है सपना 
उत्कर्ष ने अपनी इस कामयाबी में सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। पिता ने बताया कि पढ़ाई से संबंधित चीजों के लिए ही उत्कर्ष मोबाइल का सहारा लेता था। वह लगभग अधिकांश समय पढ़ाई के लिए देता था। खेलों में भी उसकी रूचि न के बराबर है। किताबें ही उसकी दोस्त हैं और किताब ही उसकी कमजोरी। उत्कर्ष का सपना कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर बनने का है। बताया कि उनकी पत्नी गीता भी उसकी पढ़ाई में सहयोग करती हैं। 

बेटा होता पास तो गले लगा लेता 
दीपेंद्र खोखर ने कहा कि परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास है लेकिन परिवार के पास न होने के कारण वह इस पल को काफी मिस कर रहे हैं। कहा कि इकलौते बेटे ने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया, आज बेटा उनके पास होता तो वह भागकर उसे गले लगा लेते। कहा कि जब परिजनों ने कॉल पर उन्हें उत्कर्ष के परीक्षा परिणाम की सूचना दी तो वह खुशी से झूम उठे, पर मलाल यह रहा है कि वह इस खुशी को बांटने के लिए परिवार के बीच में नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें