फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर किया पोस्ट, वकीलों ने एसएसपी से की शिकायत

Sat, 25 May 2019 01:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर वकीलों ने नाराजगी जताकर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मामला यूपी के मेरठ जिले का है। 

विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए अधिवक्ता सावन तोमरवाल ने बताया है कि 18 मई को जब वह फेसबुक पर चेट कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक फेसबुक एकाउंट पर पड़ी। इस एकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा वाली वह फोटो अपलोड की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान की मुद्रा में बैठे थे। तभी इस व्यक्ति के एक फेसबुक फ्रेंड ने उसी फोटो के कमेंट बॉक्स में एक लिंक डाला। 

इस लिंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक फोटो थी। उन्होंने और उनके एफबी एकाउंट से जुड़े एक अन्य व्यक्ति सुरेश पाल सिंह ने इस आपत्तिजनक फोटो पर तत्काल दर्ज कराई और उसे हटाने का आग्रह किया। लेकिन आरोपी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी ने भी इसका समर्थन किया। अधिवक्ता सावन तोमरवाल ने कहा कि जिस तरह का यह फोटो है, उसे देखकर साफ पता चलता है कि यह आमजन की भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से डाला गया है। उन्होंने एफबी एकाउंट का संचालन करने वाले और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें