सपा पार्षद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने को लेकर बखेड़ा हो गया। जिसके बाद हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारी भिड़ गए और सपा पार्षद से हाथापाई कर दी। दोनों पक्षों में थाने में ही सीओ और एसओ के सामने धक्कामुक्की हो गई। सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया।
जैदीफार्म नौचंदी निवासी आस मोहम्मद 15 दिन पहले एक सैलून में बैठा था। उसने भाजपा के निशान पर वोट देने की बात कही। उस समय वहां सपा पार्षद इकराम सैफी का भाई नईम भी बैठा था। आरोप है कि भाजपा को वोट देने को लेकर नईम ने गालीगलौज करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लेकर अपशब्द कहे। आस मोहम्मद और हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर कर दी थी। बाद में मेसेज मिला कि शिकायत का निस्तारण हो चुका है।