मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में शुक्रवार को मंदिर के पुजारी ने एक बालक से बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार शाम परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो बालक के चाचा का भी सिर फोड़ दिया। घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र के शेखपुरा में सोनू का परिवार रहता है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सोनू का बेटा अविनाश पास के एक मंदिर में जामुन तोड़ने चला गया। आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने बालक को कमरे में बंद कर जमकर पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।