फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे ऊंचे झंडे को फहराने का कार्यक्रम स्थागित किया

विज्ञापन
परमधाम न्यास अरिहंतपुरम में कार्यक्रम स्थगित होने जानकारी देते केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव स्थित परमधाम न्यास अरिहंतपुरम में 16 मार्च को विश्व के सबसे ऊंचे राष्ट्र ध्वज को लहराने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद डॉ. संजीव बालियान ने लोगों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह सरकार के आदेश का सम्मान करते है ओर अगली तिथि में कार्यक्रम को आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन

परमधाम न्यास अरिहंतपुरम वलीदपुर में क्रांतिकारियों को दी गई यातनाओं से आज की पीढ़ी को अवगत कराने के लिए म्यूजियम बनाया गया है। जिसका शुभारंभ 16 मार्च को किया जाना था। देश में कोरोना वायरस फैलने के चलते प्रदेश सरकार ने सभी सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए उन्हें अनुमति नहीं दिए जाने के आदेश जारी किए है। आदेश मिलने के बाद इस कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान परमधाम न्यास अरिहंतपुरम पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस खतरनाक है और सरकार ने लोगों की भलाई के लिए ही यह निर्णय लिया है। कार्यक्रम में लगभग एक लाख की भीड़ इकट्ठा होनी थी जिसके कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। मीडिया प्रभारी सतीश ने बताया कि कार्यक्रम की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस दौरान कुलदीप, अमित, राहुल, अंकुश, मनिंदर विहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें