फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष ने घोषित की चुनाव की तिथि, महामंत्री ने बताया असंवैधानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अन्य नौ पदाधिकारियों की बैठक के बाद चुनाव अधिकारी बनाए जा चुके हैं। 25 नवंबर को आम सभा और 23 दिसंबर को चुनाव की तारीख निश्चित कर दी गई है। उधर, संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने चुनाव पूरी तरह असंवैधानिक बताया है। ऐसे में सवाल है कि क्या अध्यक्ष 454 संस्थाओं के करीब 6.80 लाख रुपये शुल्क से चुनाव लड़ेंगे? महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इस शुल्क के प्रयोग पर आपत्ति दर्ज कर 21 नवंबर को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

महामंत्री वशिष्ठ ने कहा कि अध्यक्ष स्वयं सभी निर्णय ले रहे हैं। हम चुनाव संबंधी सभी प्रक्रिया को अस्वीकार करते हैं। अध्यक्ष को व्यर्थ खर्चा करने में आनंद आता है। व्यापारी संगठनों की सूची की दो हजार किताबें छपवाई जाएंगी। संस्थाओं से लिया गया शुल्क अध्यक्ष को बैंक में जमा करना चाहिए। व्यापारी भी प्रश्न करें कि उनके पैसे का कहां प्रयोग किए जा रहे हैं।
व्यापारी मांगें अपनी रसीद
उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि नवीन गुप्ता सभी संगठनों को बंधक बनाकर रखना चाहते हैं। चुनाव संबंधी निर्णय उनका निजी है। व्यापारी संस्थाओं के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। व्यापारियों को इस संबंध में लिखा जाएगा कि वह अपनी रसीद की मांग करें। 21 नवंबर को इन सभी मुद्दों पर बात होगी।
विज्ञापन

निकाल लेंगे हल
कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने कहा कि अध्यक्ष ने जिन 457 संस्थाओं से पैसा लिया है, उसकी सूची मुझे उपलब्ध कराएं और बैंक में पैसा जमा करें। अगर 23 दिसंबर तक यह कार्य पूरा हो गया तो संगठन के चुनाव कराए जा सकते हैं। लगभग तीस लोगों के नाम पर आपत्ति है। इस संबंध में अध्यक्ष और महामंत्री के साथ बैठकर सकारात्मक हल निकाल लिया जाएगा।
साधारण सभा करेगी समाधान
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि 21 नवंबर की बैठक की कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सूचना नहीं दी है। अगर अध्यक्ष के नाते मुझे बैठक में बुलाया गया तो मैं अवश्य जाऊंगा। चुनाव की तारीख 23 दिसंबर निश्चित हो गई हैं। साधारण सभा 25 नवंबर को है। अध्यक्ष से ऊपर अधिकार साधारण सभा के पास है। साधारण सभा का निर्णय सर्वमान्य होगा। हर संस्था में अध्यक्ष के पास असीमित अधिकार होते हैं, लेकिन मैं सभी कार्य संयुक्त व्यापार संघ के संविधान के अनुसार कर रहा हूं।
मतदान सूची का प्रकाश 23 दिसंबर को
चुनाव अधिकारी महेश सिंघल, गिरीश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल के अनुसार संयुक्त व्यापार संघ का चुनाव 23 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज जीरो माइल बेगमपुल में होगा। यह चुनाव प्रधान, महामंत्री, कोषाध्यक्ष्ज्ञ, संगठन मंत्री, तीन उपाध्यक्ष और नौ मंत्री के पद पर होगा। मतदाता सूची का प्रकाशन 2 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों का वितरण 4 दिसंबर को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक और जमा 5 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सूची 6 दिसंबर को शाम छह बजे जारी होगी। नाम वापस लेने की तिथि 7 दिसंबर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मतगणना मंगलवार 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे से होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें