सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार को राष्ट्रपति ने प्रदान की लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि मिलने के उपरां
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार की सराहनीय सेवा व उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए भारत की सर्वोच्च सैन्य कमांडर राष्ट्रपति द्वारा लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। इसके उपरांत कृषक इंटर काॅलेज स्थित बटालियन परिसर में भव्य रैंक सेरेमनी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता बटालियन के उपकमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल व संचालन सूबेदार चिन्मय दास ने किया।
मुख्य अतिथि कृषक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रहे। उपकमान अधिकारी व प्रधानाचार्य ने सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार के कंधों पर विधिवत स्टार लगाते हुए लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि से अलंकृत कर व मिष्ठान खिलाकर ऐतिहासिक उपलब्धि की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार का 73 यूपी बटालियन में अब तक का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। उनके व्यक्तित्व में कुशल प्रबंधक, अनुशासन, व्यवहारिकता, निर्भीकता का समावेश प्रदर्शित होता है।