फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार मेले के द्वितीय दिवस में शिक्षण विधियों का प्रस्तुतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय नवाचार मेले के दूसरे दिन शिक्षकों को प्रेरित किया कि वह अपनी नवाचारी विधियों को विद्यालयों में प्रयोग कर विद्यार्थियों के लिए शिक्षण को सरल, रोचक और प्रभावी बनाएं।
विज्ञापन

शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य एवं कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज व सह प्रभारी प्रदीप कुमार और सभी प्रवक्ता उपस्थित रहे।
प्राचार्य ने प्रतिभागियों से कहा कि शिक्षकों को राष्ट्रहित एवं छात्रहित में लगातार नए-नए प्रयोग करते रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वह अपनी नवाचारी विधियों को विद्यालयों में प्रयोग कर विद्यार्थियों के लिए शिक्षण को सरल, रोचक और प्रभावी बनाएं।
विज्ञापन

मेले में जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतिभागियों ने अपनी नवीन शिक्षण विधियों का ऐसा प्रस्तुतीकरण किया। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और अनुशासन जागृत हो। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान चयनित किए और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें