फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीबी स्कूल एकेडमी ने 11 रन से मैच जीता

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..गुरुतेग बहादुर क्रिकेट अकेडमी में खिलाडियों को पुरस्कृत करते कोच अथर अली.....संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 11 रन से जीत प्राप्त की। जीटीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम की ओर से समीर ने 42, हम्माद ने 40, तोहिनूर ने 40 और अयान ने 38 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से कबीर ने तीन, साद ने 2 और नैतिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 24 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उत्तम ने 41, साद ने 40, ऋतिक ने 35, अभिजीत ने 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विपुल ने चार, अभय ने तीन, हम्माद ने दो व कृष्णा ने एक विकेट लिया। जीटीबी की टीम ने 11 रन से मैच जीता। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज जूनियर वर्ग की टीमों की बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें