मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। इसका आयोजन टीचर्स रिस्किलिंग सेल और यूजीसी–मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा किया गया।
दो सप्ताह के कोर्स के दसवें दिन प्रथम और द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों ने पीपीटी से पाठ योजना की निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत दी। द्वितीय सत्र का संचालन डॉ. गरिमा मलिक ने किया। कार्यक्रम में डॉ. गरिमा मलिक, डॉ. बबीता माजी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. उपासना मोटला व डॉ. शीतल पांडेय का योगदान रहा।
कॉलेज में वसुधा इको क्लब और जागरूक नागरिक संगठन के बीच ई-कचरा री-साइकिलिंग पर समझौते का नवीनीकरण हुआ। प्रो. निवेदिता ने बताया कि ई-कचरा रीसाइक्लिंग अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है। वसुधा इको क्लब की इंचार्ज प्रो. कल्पना चौधरी ने कहा कि प्रक्रिया विषैले पदार्थों को पर्यावरण में फैलने से रोकती है। कॉलेज की छात्राएं पोस्टर प्रतियोगिता और रैली के माध्यम से जागरूकता फैलाएंगी। कार्यक्रम में प्रो. रजनी श्रीवास्तव, शैल वर्मा, डॉ. गीता सिंह, डॉ. मधु मलिक और डॉ. अनुपमा सिंह का योगदान रहा।