फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की तैयारी थी, पुलिस पहुंची तो चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में एक गोकश को लगी गोली

विज्ञापन
खिवाई के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ में घायल गोकश। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरूरपुर(मेरठ)। खिवाई के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस व गोकशों की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक को गोकश घायल हो गया। जबकि दूसरे को पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो गोवंश, औजार व तमंचा कारतूस आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल को गोकश को भर्ती कराया है, जबकि दूसरे को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार अल सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बा खिवाई के जंगल में करनावल मार्ग पर कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश युसूफ पुत्र मुराद अली गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे को पुलिस ने बल प्रयोग करके गिरफ्तार कर लिया। जबकि साथी शकील पुत्र याकूब निवासी कस्बा खिवाई पकड़ा गया। मौके से तीन गोकश भागने निकले। गिरफ्तार गोकश ने फरार को साथियों के नाम महबूब पुत्र मुराद अली, महबूब पुत्र वकील, पलटू पुत्र अज्ञात व दो अन्य अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जबकि पकड़े गए को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें