फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अप्रैल से मेरठ के देहात क्षेत्रों में बसें दौड़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ग्रामीण अंचलों में परिवहन की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अब धरातल पर उतरने को तैयार है। मेरठ जिले की तमाम ग्राम पंचायतों को अब सीधे ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना के तहत निजी बस स्वामियों के माध्यम से उन ग्रामीण मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी जहां वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों की पहुंच कम है।
विज्ञापन


प्रशासन ने इस योजना को रफ्तार देने के लिए निजी ट्रांसपोर्टरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो बस स्वामी अपनी बसों को गांव-गांव तक चलाना चाहते हैं वे 28 मार्च तक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मेरठ डिपो में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 8726005053 और ई-मेल आईडी armmrtupsrtc.com भी जारी की गई है। योजना के तहत बसों के चयन के लिए सरकार ने स्पष्ट गाइडलाइंस जारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें