फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन और धर्म ध्वजा स्थापित

विज्ञापन
रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन करते आयोजक स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। श्री रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को मंचन के शुभारंभ से पूर्व भूमि पूजन और धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप प्रधान रहे।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को डी-ब्लॉक स्थित श्री हनुमान मंदिर से कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान हनुमान की भव्य झांकी के साथ पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोल मार्केट पहुंची। वहां से श्री रामलीला मैदान पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत किया।
रामलीला मैदान पहुंचने के बाद मंचन स्थल पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन हुआ। इसके बाद धर्म ध्वजा स्थापित की गई। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला मंचन 9 अक्तूबर से शुरू होगा।

रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन करते आयोजक स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें