फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फार्मा कंपनियों में निवेश के नाम पर लोगों से की कई करोड़ की ठगी, पीड़ित थाने पहुंचे, साक्ष्य किए जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। फार्मास्युटिकल कंपनियों में निवेश के नाम पर लोगों ने कई करोड़ रुपये की ठगी की गई। बुधवार को पीड़ितों ने थाना मवाना पहुंचकर पुलिस को बैंक स्टेटमेंट, ऑनलाइन पेमेंट रिकॉर्ड व अन्य साक्ष्य सौंपकर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई।
उल्लेखनीय है कि पीड़ितों ने संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद पीड़ित थाना मवाना पहुंचे और पुलिस को बैंक स्टेटमेंट, ऑनलाइन पेमेंट रिकॉर्ड व अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे। पीड़ितों का आरोप है कि निवेश के नाम पर उनसे मेहनत की कमाई ठग ली गई, जिससे अब दर्जनों मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों के पास बच्चों की स्कूल फीस भरने तक के पैसे नहीं बचे हैं, तो कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे जाहिद अंसारी, शान मोहम्मद, आदिल अंसारी, आस मोहम्मद, अथर रिजवी, वकील अहमद, मुमताज, फरमान और आसमा समेत अन्य पीड़ितों ने पुलिस को व्हाट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और लेन-देन की डायरी सौंपी है। पीड़ितों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बताया कि साक्ष्य आदि की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें