हस्तिनापुर में बूढ़ी गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी करते नगर पंचायत स्र
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन बूढ़ी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रही है। मंगलवार को अध्यक्ष के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
दर्जनों सफाई कर्मचारियों को सुबह से ही कार्य में लगाया गया। उन्होंने मध्य गंग नहर से बूढ़ी गंगा घाट तक मार्ग के दोनों ओर साफ-सफाई की। मार्ग किनारे जमा कूड़े को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। अध्यक्ष सुधा खटीक ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तैयारियां समय से पूरी होंगी। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने कहा कि मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सफाई के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान दिया जाएगा।
हस्तिनापुर में बूढ़ी गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी करते नगर पंचायत स्र