फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माता मरियम महोत्सव की तैयारियां तेज, चर्च के बाहर सजने लगीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च के बाहर दुकानदारों ने दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। इससे क्षेत्र में महोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने चर्च परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और वाहनों के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यवस्थाओं का आकलन किया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उधर, चर्च के बाहर दुकानें लगने से मेले जैसा माहौल बनने लगा है। दुकानदारों को महोत्सव के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वहीं, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी आयोजन को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें