फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क किनारे सूखे पेड़ों को सुरक्षित करने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
लतीफपुर गांव के समीप टूटा पड़ा शीशम का पेड़ स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मखदूमपुर गांव से नयागांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर दोनों और वन विभाग के दर्जनों सूखे पेड़ खड़े हुए हैं और दर्जनों पेड़ टूटकर नीचे गिर गए हैं। इन पर इस समय लकड़ी माफिया की नजर है। पेड़ों को सुरक्षित बचाने के लिए वन विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खादर क्षेत्र से होकर निकलने वाले करीब 22 किलोमीटर के इस संपर्क मार्ग पर वन विभाग के सैकड़ों की संख्या में शीशम के कीमती पेड़ खड़े हुए हैं। इनमें से कुछ पेड़ों में बीमारी वायरस लगने से वह सूख चुके हैं। वहीं दर्जनों पेड़ सूख कर सड़क किनारे नाली में पड़े हैं। टूटे पड़े इन पेड़ों पर इस समय लकड़ी माफिया की नजर है। इसे देखते हुए वन विभाग ने इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी है और इन्हें सुरक्षित वन रेंज में लाने के लिए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए वन विभाग की टीम ने इसका सर्वे भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सड़क किनारे सूखे और टूटे पेड़ों का विभाग द्वारा सर्वे कराया गया है। जिसकी कार्रवाई चल रही है। जल्द ही उच्च अधिकारियों का निर्देश मिलते ही इन्हें सुरक्षित किया जाएगा। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

लतीफपुर गांव के समीप टूटा पड़ा शीशम का पेड़ स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें