संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आरएसएस के संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। आयोजक समिति के पदाधिकारी और भाजपा सरूरपुर मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह और गांव खिर्वा के ग्रामीणों को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए निमंत्रण पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य जात-पात और भेदभाव को समाप्त कर सनातन धर्म को बढ़ावा देना और हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश देना है। आयोजन में पूरे सरूरपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग भाग लेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी दीपंकर महाराज उपस्थित रहेंगे, जिनके मार्गदर्शन में समाज में एकता और सहिष्णुता की भावना को मजबूत किया जाएगा।