फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर बिजौली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। मेरठ में हापुड़ रोड पर स्थित बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई में लोकार्पण का मेरठ के बिजौली में लाइव प्रसारण होगा। इसे लेकर बिजौली स्थित यूपीडा की जमीन पर मेरठ प्रशासन द्वारा जोरों-शोरों से तैयारी की जा रही है।

गंगा नदी के किनारे वाले प्रत्येक जिले से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेसवे के जरिए पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी को जोड़ा जा रहा है। 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। हरदोई में होने वाले लोकार्पण का मेरठ में भी लाइव प्रसारण होगा। इसे लेकर बिजौली स्थित इंटरचेंज की खाली पड़ी जमीन पर पिछले तीन दिन से तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पंडाल लगाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब मंच व पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। हालांकि पंडाल के अंदर अभी एयर कंडीशनर, कूलर, पंखे, कुर्सी व सोफे इत्यादि लगने बाकी हैं। कार्यक्रम की तैयारी पीडब्ल्यूडी मेरठ द्वारा कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार 300 फीट लंबा व 100 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है जिसमें करीब 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कार्यक्रम में 150 बसें व 100 कारें पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें