फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन की तैयारी पूरी, छावनी में बदलेगा कलक्ट्रेट

Sun, 17 Mar 2019 03:35 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
 जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने शनिवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नामांकन प्रक्रिया के साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की जानकारी दी। कहा कि नामांकन की तैयारी पूरी है। इस दौरान कलक्ट्रेट पर भारी सुरक्षा रहेगी। सभी आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें, नहीं तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन

बचत भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि 18 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, 25 मार्च को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। 26 मार्च को नाम निर्देश पत्रों की जांच होगी। 28 मार्च को नाम वापसी हेतु अंतिम दिन होगा। 11 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में अवकाश रहेगा।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान जारी प्रतिबंधों पर जिलाधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन के समय प्रत्याशी 100 मीटर की दूरी तक अधिकतम तीन वाहन ला सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवार के साथ चार अन्य व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। चुनाव लड़ने वाले सामान्य जाति के अभ्यर्थी को 25 हजार रुपये तथा एससीएसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 12500 रुपये जमानत राशि निर्धारित की गयी है। हर अभ्यर्थी को नया बैंक खाता खोलना होगा। आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा के अनुरूप उसी खाते से व्यय करने के साथ उसका पूरा ब्यौरा भी रखना होगा। रविवार से नाम निर्देशन पत्र कलक्ट्रेट स्थित आरओ कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं।
विज्ञापन

एक ही गेट से होगा प्रवेश नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर पूरी तरह सील रहेगा। कचहरी से कलक्ट्रेट की तरफ आने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। आंबेडकर चौराहा से नगरायुक्त आवास के बीच भी वाहनों का आवागमन नामांकन प्रक्रिया के दौरान बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें