फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टपेड में नहीं बदले जा रहे प्रीपेड मीटर, बढ़ रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की कॉलोनियों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीमों को रोज विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग इन टीमों को वापस लौटा रहे हैं। लोग विद्युत अधिकारियों को फोन करके कह रहे हैं कि हमारे प्रीपेड मीटर को फिर से पोस्टपेड मीटर में बदल दीजिए। पावर कारपोरेशन के अगले आदेश का इंतजार कर रहे विद्युत अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

पॉवर कॉरपोरेशन द्वारा डिजिटल मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जा रहा है। मेरठ महानगर में चार लाख विद्युत कनेक्शनों में से एक लाख से अधिक को स्मार्ट प्रीपेड मीटरों में बदला जा चुका है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने उपभोक्ता की मर्जी के बिना प्रीपेड मीटर नहीं लगाने का आदेश जारी किया है। इसके बाद से लोग अपने घरों में प्रीपेड मीटर नहीं लगने दे रहे। मोहल्लों में पहुंच रही मीटर बदलने वाली टीमों का जमकर विरोध हो रहा है।

फतेहउल्लापुर रोड स्थित मोमीन नगर में लोगों ने मीटर लगाने वाली टीम को वापस लौटा दिया। इसी तरह से पुराने बंसीपुरा मोहल्ले में वार्ड 58 के पार्षद सुमित शर्मा ने भी टीम को वापस लौटा दिया। उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटरों का विरोध कई कारणों से किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना उन्हें बताए जबरन प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। बिजली कटने के बाद बैलेंस पॉजिटिव होने के बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़ता। बिजली के मनमाने बिल आ रहे हैं, जो उनकी समझ में नहीं आ रहे। मीटरों की कार्यप्रणाली और डेटा सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंताएं हैं।
विज्ञापन


लोगों द्वारा विद्युत अधिकारियों को फोन करके प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की मांग की जा रही है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल कहते हैं कि प्रीपेड मीटर को तत्काल पोस्टपेड में बदला जाना चाहिए। इसे लेकर शीघ्र ही 14 जिलों के व्यापारी ऊर्जा भवन स्थित पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। व्यापारी नेता विजय मान ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बेहिसाब बिल आ रहा है। बिल बनने का तरीका भी लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। विद्युत अधिकारी इस मामले में बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें