- मेरठ ईओडब्ल्यू से है सेवानिवृत्त, चार्जशीट लगाने से पहले गिरफ्तारी वारंट लेगी विजिलेंस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। मेरठ की विजिलेंस टीम ने सहारनपुर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के खिलाफ शिकंजा कसा है। जांच में सामने आया है कि प्रेमवीर सिंह की रिटायरमेंट से पहले आखिरी तैनाती मेरठ के ईओडब्ल्यू कार्यालय में थी। प्रेमवीर की संपत्ति मेरठ में भी बताई गई है। इस संबंध में भी विजिलेंंस छानबीन कर रही है। एसपी विजिलेंस डा. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गिरफ्तारी वारंट लेकर जेल भेजा जाएगा और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। अभी तक 14 करोड़ 48 लाख रुपये की संपत्ति सामने आई है। अन्य दस्तावेजों की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत प्रेमवीर सिंह को मिली थी जिसके आधार पर जांच पड़ताल चल रही थी। सहारनपुर, शामली और मेरठ और आसपास के कई जिलों में प्रेमवीर की तैनाती रही। मेरठ ईओडब्लू से रिटायरमेंट हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि ईओडब्ल्यू में रहते हुए जांच के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की है।
आरोपी के कब्जे से कई बैंकों की पासबुक ली गई है। खातों में रुपये का लेनदेन कहां-कहां से हुआ है। इसकी भी पड़ताल सोमवार से की जाएगी। बैंकों से पूरा स्टेटमेंट भी लिया जाएगा ताकि सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। प्रेमवीर के रिश्तेदारों के नाम तो जमीन, मकान नहीं हैं इसकी भी जांच की जाएगी।