फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाया, हालत गंभीर

Fri, 28 Oct 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने हाईवे पर आकर जहर खा लिया। उल्टी होने पर पुलिस ने आकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

खतौली के अहरोडा गांव निवासी 19 साल के युवक का पड़ोस में रहने वाली 18 साल की युवती से पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक खतौली के एक कॉलेज से बीए कर रहा है, जबकि युवती 10वीं छात्रा है। परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवती को उसके दादा के पास रुड़की भेज दिया। बृहस्पतिवार को युवती कॉलेज जाने के बहाने रुड़की से चली और खतौली युवक के पास पहुंच गई। दोनों बस में बैठकर दौराला आ गए। हाईवे पर आईएचएम के पास दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उल्टी करते देख लोगों ने दौराला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


शादी नहीं हुई, तो जान दे देंगे
अस्पताल में दोनों के बेड बराबर में ही हैं। जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की, तो युवक ने कहा कि इसे परेशान मत करो, इसकी तबियत खराब है। हमारी शादी हुई तो ठीक, नहीं तो जान दे देंगे। हमने अपनी मर्जी से जहर खाया है। वहीं दोनों के परिजनों ने चुप्पी साध ली। डॉक्टरों ने भी कहा कि अभी पूछताछ मत करो, ये खतरे से बाहर नहीं हैं। इनके लिए अगले 48 घंटे अहम हैं। इंस्पेक्टर परशुराम का कहना था कि दोनों के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। लड़के का पिता दिल्ली में सिविल इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें