फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पति ने चाकू से वारकर की सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर खुद ही पुलिस को किया फोन

Sat, 02 Aug 2025 01:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के अमहेड़ा गांव में एक सात माह की गर्भवती महिला की उसके पति ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, जांच जारी है।

विज्ञापन
सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अमहेड़ा गांव में सात माह की गर्भवती महिला की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। सपना(22) की उसके पति रवि शंकर ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन


सपना मूल रूप से लिसाड़ी गेट के जाटव गेट की रहने वाली थी और बीते 20 वर्षों से अपनी बहन पिंकी की ससुराल अमहेड़ा गांव में रह रही थी। जनवरी 2025 में सपना की शादी रविशंकर से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: मेरठ में टला बड़ा हादसा: कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने प्लेटफार्म पर दौड़ाई कार, सामने जा रही थी ट्रेन 
विज्ञापन

गंगानगर में पत्नी की हत्या करने के बाद कमरे में लेटा आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब पांच माह से सपना अपनी बहन के घर पर ही रह रही थी। शनिवार सुबह रवि उससे मिलने पहुंचा, और बातचीत के बहाने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद पहली मंजिल पर उसने सपना पर चाकू से कई वार किए। घटना के समय अन्य परिजन नीचे मौजूद थे, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके।
विज्ञापन

गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिवार वाले दौड़े, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी रवि ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी।

सूचना मिलने पर सीओ सदर देहात और गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, जहां कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें