फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गर्भवती महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी जीवनपुरी में सोमवार रात गर्भवती नवविवाहिता निशा (24) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शवगृह पर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह शांत किया और मृतका के पति राहुल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी जसवंत सिंह की बेटी निशा की शादी 3 मार्च 2025 को रिठानी जीवनपुरी निवासी राहुल के साथ हुई थी। राहुल साईं पुरम की एक फैक्ट्री में काम करता है। निशा गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात निशा ने दिवाली पर लक्ष्मी पूजन कराया। इसके बाद रात करीब दस बजे खाना खाया था। लेकिन उसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। राहुल व परिजन ने उनको शताब्दीनगर स्थित एक अस्पताल में लेकर पंहुचे। गंभीर हालत होने पर मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान निशा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृ़ह पर भेज दिया।
-
परिजनों का आरोप, दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दी हत्या
मंगलवार को जब परिजन को निशा की मौत की जानकारी मिली तो काफी संख्या में मायके से लोग शवगृह पहुंचे। वहां पर पहुंचकर हंगामा किया और ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर निशा की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि निशा का शव भी मांगा। पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था और बेटी की शादी धूमधाम से की थी। लेकिन पति और ससुरालियों को दहेज कम लगता था। इसलिए उनकी बेटी निशा का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। राहुल शराब पीकर निशा के साथ मारपीट करता था। कई बार बेटी ने शिकायत की, लेकिन लोकलाज के कारण उन्होंने कुछ नहीं किया। परतापुर पुलिस ने पति राहुल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद निशा के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि नवविवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया गया है अभी तहरीर नही मिली है, तहरीर आने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें