थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के मुताबिक किशोरी गर्भवती थी। उसका किसके साथ प्रेम प्रसंग था, किसी ने कुछ नहीं बताया। किशोरी के पेट में सोमवार की सुबह दर्द हुआ था। चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगा कर दवा दी। किशोरी का दर्द रुक गया। चाचा-चाची किशोरी को घर पर छोड़कर जंगल में काम करने चले गए। इस दौरान किशोरी की मौत हो गई। किशोरी घर में खून में लथपथ पड़ी थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि इस मामले में वे किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
सीओ धामपुर महावीर सिंह के मुताबिक परिजनों को किशोरी घर में मृत अवस्था में मिली है। परिजन काशीपुर मेले से घर लौटे थे। पुलिस जांच में ऑनर किलिगं की बात गलत निकली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/