इस वर्ष जापान में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक को लेकर वह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तैयारी में जुटी थीं और प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तैयारी कर रही थीं। उन्होंने यहां मेरठ में भी 6 साल तक रहकर तैयारी की है। वह यहां किराए पर कमरा लेकर रहती थी।
नेशनल प्रतियोगिताओं में प्राप्त किए 6 स्वर्ण पदक
प्रीति ने 2023 में तीन नेशनल प्रतियोगिताओं में 6 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उन्होंने पहली बार हुए खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बंगलूरु में हुई ओपन नेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर और 200 मीटर में उन्होंने 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। गोवा में हुए नेशनल गेम्स में भी 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अभी पिछले दिनों जापान में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने 100 और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
प्रीति ने पैरा ओलंपिक में जाने से पहले अपने पिता अनिल, मां बालेश देवी और अपने कोच गजेंद्र को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने यहां तक पहुंचने का श्रेया पैरा एथलीट फातिमा को भी दिया। वहीं जिला पैरा स्पोर्ट्स ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह और प्रीति के शुरुआती दिनों में कोच रहे गौरव त्यागी ने भी उन्हें बधाई दी।