फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पीआरडी कर्मचारी को रौंदा, मौके पर ही मौत 

Sat, 17 Aug 2019 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन व मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने शनिवार तड़के बाइक सवार पीआरडी कर्मी को रौंद दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बाइक सवार टक्कर लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनोज कुमार (48) पुत्र ऋषिचंद निवासी गांव बटजेवरा पीआरडी में नौकरी करता था। वर्तमान में परतापुर थाने में तैनात था। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर जा रहा था। जब उसकी बाइक किंग्स पार्क कॉलोनी के सामने पहुंची तो तेजी रफ्तार ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बाइक के परखचे उड़ गए। 
विज्ञापन

कार से एक अन्य बाइक सवार को भी टक्कर लगी। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार पांचों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, मनोज की मौत की खबर पाकर पत्नी गीता और बच्चों अंकित, हर्ष व छवि व परिजनों में कोहराम मच गया। 

डिवाइडर पार कर खंभे से टकराई कार 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी। दो बाइकों में टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर को पार करके दूसरी तरफ पहुंची और बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद खंभे में करंट उतर गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें