फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 44 अर्घ्य अर्पित कर विश्व शांति की कामना

Wed, 19 Aug 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। 23वें तीर्थंकर श्री 1008 पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बुधवार को दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान पारसनाथ को पांडुकशिला पर विराजमान कर विधि विधानपूर्वक जलाभिषेक किया गया। शांतिधारा का सौभाग्य सुनील कुमार जैन और प्रतीक जैन को प्राप्त हुआ।

देव, शास्त्र, गुरु एवं भगवान महावीर की पूजा अर्चना की गई। विश्व शांति की मंगलकामना के लिए कल्याण महामंडल स्रोत का विधान संपन्न कराया गया। इसमें मांडले पर 44 अर्घ्य अर्पित किए गए। भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में 23 किलो खांड का निर्वाण लाडू भी समर्पित किया गया। सभी धार्मिक क्रियाएं अरुण जैन ने विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या काल में मंदिर परिसर जगमग दीपकों से आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान की भव्य आरती की। आयोजन को सफल बनाने में अनंत वीर जैन, अतुल जैन, सचिन जैन, सत्येंद्र जैन, प्रभात जैन एवं चैतन्य जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें