फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में ही अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। क्षेत्र के गांवों में जुमा की नमाज अकीदतमंदों ने अपने घरों से ही अदा की। मुंडाली पुलिस ने सुबह ही मस्जिदों पर नोटिस चस्पा किया कि कोई भी इक्टठा होकर मस्जिद में नमाज अदा नहीं करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुंडाली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने क्षेत्र के मुंडाली, जिसोरा, अजराड़ा, जिसोरी, रछौती, शाफियाबाद लोटी, नंगलामल, मउखास, सिसौली, कुढला तथा किठौर पुलिस ने कायस्थ बड्ढा, हसनपुर कलां, खंद्रावली, बहरोड़ा, मेघराजपुर आदि गांवों की मस्जिद पर नोटिस चस्पा करा दिया था। जिसमें लिखा कि कोई भी सामूहिक रूप से मस्जिद में इक्टठा होकर नमाज अदा नहीं करेगा। केवल मस्जिद का इमाम ही नमाज केवल अदा करेगा बाकी लोग अपने घरों में ही रहकर नमाज अदा करेंगे। क्षेत्र के गांवों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने ही घरों में जुमा की नमाज अदा की और कोरोना वायरस को हराने का प्रयास किया।
शाफियाबाद लोटी निवासी सलीम चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस सभी जात-पात, धर्म के लिए खतरा है। यह व्यक्ति से व्यक्ति में फैल रहा है। इससे घरों में सुरक्षित रहा जा सकता है। सभी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें