बहसूमा। कस्बा स्थित ईदगाह पर शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्द एवं भाईचारा के साथ अदा कराई। ईद उल अजहा की नमाज में हिंदुस्तान के अमन-चैन की दुआ कराई। कस्बे की ईदगाह में मुफ्ती सैय्यद असजद कासमी ने ईद अल-अजहा की नमाज अदा कराई।
वहीं दूसरी और गांव तखावली, अस्सा, अकबरपुर सादात, मोड खुर्द, रामराज में मौलानाओं ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा काराई। मोहम्मद इदरीश सैफी, आफताब अल्वी, अनीश राइन, खलील सलमानी, आबिद हसन, अरशद अल्वी, हाफिज इमरान मलिक, डाक्टर सिराजुद्दीन, इकबाल सैफी, दिलशाद सलमानी, सलीमुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।
परीक्षितगढ़। नगर व क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास व सौहार्द के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती अबुबक ने ईद की नमाज अदा कराते हुए देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई।
हिन्दू- मुस्लिम के लोगों ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद की बधाई दी। अकीदतमंदों ने ईदगाह पर ही नमाज अदा की। ग्राम इकला रसूलपुर, खानपुर, खजूरी, सौंदत, अगवानपुर पूठी आदि गांवों में कुर्बानी की गई। इस दौरान चेयरमैन हिटलर त्यागी, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, नयाब तहसीलदार रितेश सैनी, लेखपाल अजय उपाध्याय, सभासद हेम कुमार, संदीप जाटव, नौशाद सैफी, अय्यूब खान, अहसान अली, डॉ. शमसुद्दीन, इंतजार चौधरी, शौकत अली, जर्रार अहमद आदि ने एक-दूसरे को बधाई दी। संवाद