फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रवीण चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, कपिल बने महासचिव

विज्ञापन
दौराला- दौराला में ऑल प्रोफेशनल फोटोग्राफर की बैठक में शामिल फोटोग्राफर। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। ऑल प्रोफेशनल फोटो एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को लावड़ रोड स्थित मंडप में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन का विस्तार किया गया। दौराला के प्रवीण चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आधुनिकता की दौड़ में फोटोग्राफी भी आधुनिक तरीके से होने लगी है। वक्त के साथ फोटोग्राफरों ने भी नई तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है, लेकिन फोटोग्राफर को कोई सुविधा नहीं मिलती और न ही सरकार फोटोग्राफर की ओर कोई ध्यान देती। इसलिए फोटोग्राफर की एसोसिएशन का गठन किया गया है, जिसमें शहर से लेकर देहात तक के फोटोग्राफर को जोड़ा गया है। पदाधिकारियों ने प्रवीण चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक ब्लॉक उपाध्यक्ष, कपिल महासचिव, जितेंद्र सचिव, अजय कोषाध्यक्ष, विकास को सह कोषाध्यक्ष, प्रवीण सैनी संगठन मंत्री को नियुक्त किया गया। इस दौरान मिंटू, रविंद्र, आशीष, अंकुर, प्रदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें